E-PAPER 03 सितम्बर/बहराइच: बिजली संकट पर उबला जनमानस, महसी में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
⚡ सुपरफास्ट ख़बर बहराइच ✦ बिजली संकट पर उबला जनमानस ✦महसी में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन ✦ आखिर कब तक कुम्भकर्णी नींद सोता रहेगा प्रशासन ?🚨 सच की आवाज़... MSC न्यूज़ के साथ | क्षेत्र की सबसे निष्पक्ष और निर्भीक ख़बर क्या आप यह ख़बर पढ़ना नहीं, बल्कि सुनना चाहते हैं? 🔊 ख़बर सुनें (Play) ⏹️ रोकें (Stop) महसी/बहराइच — उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी क्षेत्र में बिजली की बदहाली ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को जन-आक्रोश की ज्वाला तब भड़क उठी जब भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से तंग आकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। आदर्श शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने महसी पावर हाउस से तहसील स्थित बिजली सब-स्टेशन तक विशाल पैदल मार्च निकाला। ‘बिजली विभाग होश में आओ’ और ‘अंधेरा दूर करो’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा महसी इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, ल...