बलहा: वर्तमान विधायिका श्रीमती सरोज सोनकर जी ने समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र भ्रमण व जन सम्पर्क किया। ग्राम पंचायत मोहनापुर गंगापुर में बूथ अध्यक्ष अंकित कुमार वर्मा (सुपुत्र श्री शिवपूजन वर्मा जी) के निज निवास पर एक सभा आयोजित की गई। सभा के बाद विधायिका जी पुनः जन सम्पर्क के लिए निकलीं।
इस मौके पर उनके साथ राम चरण वर्मा, राजेश वर्मा, संतोष वर्मा, प्रहलाद वर्मा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
