पढ़ने की घड़ी है मिली
— छात्र जीवन के संघर्ष की सबसे मार्मिक कविता —
लेखक: महेन्द्र कुमार (चीफ़ एडिटर, MSC News Network)
जिंदगी की उमर है पड़ी,
पढ़ ले घड़ी दो घड़ी।
घड़ी की सुई को छोड़ो,
पढ़ने की मिली घड़ी है बड़ी।
जिंदगी की उमर है पड़ी।
पढ़ ले घड़ी दो घड़ी।
जिंदगी की उमर है पड़ी।
उन बेटों का हंसना भी क्या,
जिन आंखों के अंदर, मां का चेहरा न हो।
वो बेटा भी बेटा नहीं,
जो पापा के मेहनत की कहानी न हो।
सफलता बने खुशी की घड़ी।
जिंदगी की उमर है पड़ी।
पढ़ ले घड़ी दो घड़ी।
जिंदगी की उमर है पड़ी।
बेटा तेरा बिना लागे न रे जियरा, लागे न
भूख लगती नहीं, बेटा एक बार आजा तू घर।
खुद का खुद से वादा रहा,
अब लक्ष्य लेकर रुकेंगे कदम।
पापा की दुआ लेकर आए हैं हम।
हार की दुनिया का डर छोड़कर,
जीतने की है ये घड़ी।
जिंदगी की उमर है पड़ी।
पढ़ ले घड़ी दो घड़ी।
जिंदगी की उमर है पड़ी।
हार की बाधा मिले भी तो क्या?
जीत से कुछ भी गहरा नहीं।
जीत होगी, हर एक मोड़ पर।
हार का अब पहरा नहीं,
टूट जाएगी हार की वो घड़ी।
जिंदगी की उमर है पड़ी,
पढ़ ले घड़ी दो घड़ी।
घड़ी की सुई को छोड़ो,
पढ़ने की मिली घड़ी है बड़ी।