/* Removing old blog posts from the homepage */ .index #blog-pager, .index .blog-posts { display: none !important; }

रामपुर राजकीय पॉलिटेक्निक चमरुआ नौगावां ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

पढ़ें 13 अगस्त 2026 का MSC न्यूज़ ई-पेपर:

रामपुर राजकीय पॉलिटेक्निक चमरुआ नौगावां ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

रामपुर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत आज राजकीय पॉलिटेक्निक चमरुआ, नौगावां द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली संस्थान परिसर से प्रारंभ होकर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौगावां तक निकाली गई।

रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए और पूरे नौगावां क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को भारत की महान राष्ट्रीय एकता एवं गौरव के प्रति जागरूक किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. आर.बी. सिंह के नेतृत्व में प्रवक्तागण श्रीमती पारुल राठी, श्रीमती शिल्पी रानी, श्रीमती साक्षी वर्मा, श्रीमती स्वाति सिंह, श्री इंतज़ार हुसैन, श्री कपिल गंगवार, श्रीमती इंदु, श्री चंद्रशेखर, श्री चंदन एवं ,श्री प्रदीप ,श्री उमेश यादव,पीआरडी गार्ड तथा नौगावां के पूर्व प्रधान सहित संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे के सम्मान की शपथ लेते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

MSC NEWS NETWORK ब्यूरो