/* Removing old blog posts from the homepage */ .index #blog-pager, .index .blog-posts { display: none !important; }

15 August UP News: राजकीय पॉलिटेक्निक रामपुर और सुढ़ियामऊ बाराबंकी में स्वतंत्रता दिवस की धूम

MSC NEWS NETWORK ब्यूरो
🔴 LIVE BREAKING: स्वतंत्रता दिवस पर रामपुर और बाराबंकी में भव्य कार्यक्रम। विद्यार्थियों ने देशभक्ति झांकियों और नारों से किया राष्ट्रप्रेम का प्रदर्शन। पूरी रिपोर्ट MSC न्यूज़ नेटवर्क पर...
रामपुर: राजकीय पॉलिटेक्निक चमरुआ में शान से फहरा तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नौगावां

रामपुर: राजकीय पॉलिटेक्निक चमरुआ, नौगावां में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से गुंजायमान कर दिया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर रामपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक चमरुआ, नौगावां में जहाँ एक ओर पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज रहा था, वहीं दूसरी ओर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा एक शानदार 'रंगोली कार्यक्रम' का आयोजन किया गया, जिसने सभी उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया संस्थान के परिसर में विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों और राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित बेहद खूबसूरत और आकर्षक रंगोली बनाई। इस रंगोली के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का गहरा संदेश भी दिया। इस कलात्मक प्रस्तुति की संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. आर. बी. सिंह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, "कला के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की यह अभिव्यक्ति हमारे विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. आर. बी. सिंह ने कहा कि, “तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव, त्याग, साहस और वीरता का पवित्र प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमर त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष और समर्पण के फलस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ है।”

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। प्रत्येक विद्यार्थी एवं नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा में अपना योगदान दे तथा राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाए। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन, चरित्र, परिश्रम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

प्रधानाचार्य डॉ. आर. बी. सिंह ने कहा, "तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, गौरव और वीरता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान का स्मरण कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की प्रेरणा देता है।"

प्रधानाचार्य डॉ. आर. बी. सिंह के नेतृत्व में संस्थान की श्रीमती इंदु, श्री प्रदीप, श्री उमेश यादव, पीआरडी गार्ड, नौगावां के सम्मानित ग्रामवासी, आसपास के ग्रामों के गणमान्य नागरिक तथा संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। राजकीय पॉलिटेक्निक चमरुआ, रामपुर द्वारा आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नागरिक कर्तव्य-बोध को सुदृढ़ करने का सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति गौरव, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक प्रबल किया।

सुढ़ियामऊ (बाराबंकी) में देशभक्ति का सैलाब: स्कूली बच्चों की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

बाराबंकी: 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुढ़ियामऊ (नेताजी) में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक देशभक्ति झांकियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का गहरा संदेश दिया।

झांकियां रहीं विशेष आकर्षण का केंद्र: कार्यक्रम में भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण तथा भारतीय सेना से संबंधित मनमोहक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इन झांकियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने की अपील की। वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और झांकियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस टीम से प्रतीक सिंह, सुनील कटियार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत, आकर्ष तिवारी एवं अंशु शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संचालक निर्भय सिंह, आशा वर्मा, पिंकल वर्मा, पार्वती मिश्रा, प्रिय शुक्ला, अंशिका, काजल, निधि, अंशी, गीता, काजल, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी कनोजिया, रमा सिंह, नागेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, अन्नू सिंह, अमर सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

👇 कार्यक्रम की विशेष झांकियां वीडियो में देखें 👇

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

आज दिनांक 15 अगस्त, शनिवार को विद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य श्री हरिओम वर्मा जी के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भैया/बहनों की प्रभात फेरी एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय को भूमि दानकर्ता परिजन से श्री मान महावीर मौर्य जी, एवं मुख्य अतिथि श्री सिद्धेश्वर सोनी जी (सदस्य, प्र. का. समिति), नगर राम आधार मौर्य जी, श्री राम सिंह जी (नगर कार्यवाह), श्री सदाशिव उपाध्याय जी ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ तथा 🥀भारत माता की जय🥀 के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत वर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि बन्धुओं एवं बहनों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरिओम वर्मा जी ने कराया।

मुख्य अतिथि एवं श्री पी.एन. दुबे जी (Ex. प्रबंधक, लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मिहींपुरवा) ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भैया/बहनों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने आचरण, विचार और कार्यों में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी अतिथियों, मातृशक्ति एवं समस्त भैया-बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र व देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

📌 MSC न्यूज़ नेटवर्क (मैग्नेट समाचार कंपनी) | मिहींपुरवा, बहराइच (उत्तर प्रदेश)