/* Removing old blog posts from the homepage */ .index #blog-pager, .index .blog-posts { display: none !important; }

MSC न्यूज़ ई-पेपर: कावड़ मार्ग से मीट दुकानें हटाने की मांग, बदहाल रास्ते पर आक्रोश और बाराबंकी में वृहद वृक्षारोपण | 30 जुलाई 2026

MSC News Network - Colorful Portal

MSC NEWS NETWORK

सच की आवाज...MSC न्यूज़ के साथ | क्षेत्र की सबसे निष्पक्ष और निर्भीक खबर

ई-पेपर संस्करण

MSC News E-Paper
पर्यावरण विशेष

नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा संस्थान ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

बाराबंकी। पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष 10,000 पौधे लगाने के संकल्प के क्रम में इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत आज थाना परिसर में थाना फतेहपुर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के साथ संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश दीक्षित ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात तहसील परिसर में सप्लाई इंस्पेक्टर एवं एआरओ के साथ भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा भूतनाथ मंदिर (बीएसएनएल एक्सचेंज के निकट) भी संस्थान की ओर से पौधारोपण किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश दीक्षित ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का वचन दिया।

वृक्षारोपण अभियान
ताज़ा ख़बर

श्रावण मासः कावड़ मार्ग से मीट-मछली की दुकानें हटाने हेतु बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

मिहींपुरवा (मोतीपुर): पावन पवित्र श्रावण मास में होने वाले विभिन्न स्थानों से कावड़ यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले मीट, मछली और अंडे की दुकानों एवं मन्दिर के पास खुलने वाली दुकानों को बंद कराने व हटवाने हेतु विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। बजरंग दल प्रखंड मेहीपुरवा के विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद हिन्दू, जिला सुरक्षा प्रमुख कृष्णा पाण्डेय, प्रखण्ड मंत्री अरविन्द कुमार हिन्दू, प्रखण्ड संयोजक राम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) महोदया को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

जनसमस्या

5 साल से बदहाल रास्ताः ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग

पंडित पुरवा: ग्राम पंचायत मुरलीधर दादोली के पंडित पुरवा में रास्ते की हालत बेहद जर्जर है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बाजार जाने वाले ग्रामीणों और हॉस्पिटल जाने वाले बुजुर्गों के लिए यही एकमात्र रास्ता है जो पूरी तरह कीचड़ और गहरे गड्डों से ग्रस्त है। एमएससी न्यूज़ नेटवर्क की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, 5 साल से बदहाल इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय समाचार

भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर में 'विद्यालय दर्शन' कार्यक्रम संपन्न, अतिथियों ने की व्यवस्था की सराहना

मिहींपुरवा, बहराइच: भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर में 22 जुलाई को 'विद्यालय दर्शन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आए विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया। श्री बालमुकुंद तिवारी जी एवं श्री आशीष चंद्र सक्सेना जी ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों और स्वच्छता व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

संगठन न्यूज़

राहुल गाड़िया लोहार बने राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति के मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी

मारवाड़ जंक्शन/पाली: राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति ने फलोदी निवासी राहुल गाड़िया लोहार को मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन मंत्री करण भंवरलाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🔴बहराइच ब्रेकिंग न्यूज़: अनाथ सुनील की दर्दनाक मौत, मगरमच्छ ने बनाया शिकार; प्रशासन ने 4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

नवयुग इण्टर कालेज के सामने अनमोल एजेंसी द्वारा बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, ऋषि नाग और जय नाग के सौजन्य से उमड़ा जनप्रवाह

ब्रेकिंग न्यूज़: ज्येष्ठ मास का चौथा मंगल: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बजरंगियों ने बांटे महाप्रसाद।

लखनऊ। विश्व हिन्दू रक्षा संगठन (VHRS) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रियांशु सैनी को उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए लखनऊ जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रियांशु सैनी ने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

बाराबंकी: पालीटेक्निक युवक के मौत के दौरान हुई पुलिस पर पत्थरबाजी

बिजली संकट: 15 दिनों से अंधकार में डूबा गांव, आटा चक्की पर लगा गेहूं की बोरियों का विशाल अंबार