सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
/* Removing old blog posts from the homepage */ .index #blog-pager, .index .blog-posts { display: none !important; }

राजस्थान गाड़िया लोहार समाज का महा-आंदोलन: दस्तावेजों में सही पहचान के लिए प्रदेशव्यापी अभियान शुरू | MSC News

विशेष रिपोर्ट | MSC न्यूज़ नेटवर्क

MSC News Network

सच्चाई का मैग्नेट | निष्पक्ष एवं निर्भीक खबरें

🚨 विशेष ग्राउंड रिपोर्ट 📍 राजस्थान कवरेज

राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति ने "गाड़िया लोहार पहचान एवं कल्याण अभियान–2026" की शुरुआत का लिया ऐतिहासिक निर्णय

▶ दस्तावेजों में "गाड़िया लोहार" पहचान दर्ज कराने हेतु प्रदेशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 14 फरवरी 2026 को आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में समाज के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजबंधुओं एवं युवाओं ने भाग लिया। बैठक में समाज की वर्तमान परिस्थितियों, पहचान, सामाजिक अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समाज के लोगों ने समिति के समक्ष अपनी प्रमुख समस्या रखते हुए बताया कि आज भी अनेक परिवारों के जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास, आधार कार्ड, शैक्षणिक अभिलेख एवं अन्य सरकारी दस्तावेजों में केवल "लोहार" अंकित है, जबकि उनकी वास्तविक जातीय पहचान "गाड़िया लोहार" है। इसी कारण समाज के अनेक परिवारों को भविष्य में प्रशासनिक एवं कानूनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा अर्ध घुमंतू, विमुक्त एवं घुमक्कड़ जनजातियों (DNT) से संबंधित योजनाओं एवं सुविधाओं का पूरा लाभ भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

समाज की इस गंभीर समस्या को देखते हुए राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से "गाड़िया लोहार पहचान एवं कल्याण अभियान–2026" प्रारंभ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार (बारसा) को अभियान का प्रदेश स्तरीय संचालन, मार्गदर्शन एवं टीम गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश संगठन मंत्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार (बारसा) ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर अभियान की कार्ययोजना तैयार की तथा निर्णय लिया कि अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में समाज के दस्तावेजों में "गाड़िया लोहार" नाम दर्ज करवाने, समाज को जागरूक करने, प्रशासन से समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक कानूनी एवं सामाजिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति:
बैठक में प्रदेश संरक्षक श्री तेजपाल चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सीताराम बकरवालिया, प्रदेशाध्यक्ष श्री कालूराम चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हंसराज बोराणा (जोधपुर), श्री रविन्द्र चौहान (भोपालगढ़), श्री सुरेश लोहार (जयपुर), प्रदेश सचिव श्री ओमप्रकाश बोराणा, प्रदेश कानूनी सलाहकार श्री जगदीश चौहान, प्रदेश महामंत्री श्री पारस लोहार, प्रदेश प्रवक्ता श्री रामप्रसाद सोलंकी, प्रदेश प्रभारी श्री बाबूलाल चौहान (अजमेर), प्रदेश शिक्षा मंत्री श्री गोविंद चौहान तथा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य श्री बंसीलाल डांगी पुकार एवं श्री कालूराम गाड़िया लोहार (सिरोही) वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रधान मलाणी जोधपुर बीरबल डाबी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को समाजहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान की रूपरेखा तैयार करने के बाद इसे दिनांक 03 जुलाई 2026 से पूरे राजस्थान में औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले, तहसील एवं ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी तथा समाज के दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं का सर्वे, जनजागरण एवं प्रशासनिक समन्वय का कार्य किया जाएगा।

इसी क्रम में श्री पवन पुत्र गोपीराम गाड़िया लोहार (जैसला, जिला फलोदी) को अभियान संयोजक तथा श्री सदासुख पुत्र भोमाराम गाड़िया लोहार (साखला), ग्राम नगरासर, जिला बीकानेर को अभियान सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

प्रदेश संगठन मंत्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार (बारसा) ने कहा कि यह अभियान केवल दस्तावेजों में नाम सुधार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गाड़िया लोहार समाज की ऐतिहासिक पहचान, सामाजिक सम्मान एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों, युवाओं एवं समाजबंधुओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

— जारीकर्ता — करण भंवरलाल गाड़िया लोहार (बारसा) प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

🔴बहराइच ब्रेकिंग न्यूज़: अनाथ सुनील की दर्दनाक मौत, मगरमच्छ ने बनाया शिकार; प्रशासन ने 4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

नवयुग इण्टर कालेज के सामने अनमोल एजेंसी द्वारा बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, ऋषि नाग और जय नाग के सौजन्य से उमड़ा जनप्रवाह

ब्रेकिंग न्यूज़: ज्येष्ठ मास का चौथा मंगल: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बजरंगियों ने बांटे महाप्रसाद।

लखनऊ। विश्व हिन्दू रक्षा संगठन (VHRS) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रियांशु सैनी को उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए लखनऊ जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रियांशु सैनी ने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

बिजली संकट: 15 दिनों से अंधकार में डूबा गांव, आटा चक्की पर लगा गेहूं की बोरियों का विशाल अंबार

बाराबंकी: पालीटेक्निक युवक के मौत के दौरान हुई पुलिस पर पत्थरबाजी